फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अरियारी व महामाई में रोडवेज डिपो की बसों को दिया जाएगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर नहर पुल पर लगे हाइटगेज के बाद से बिधूना, बरौनाकला व बरेली जाने वाली बसें कन्हों रेलवे क्राॅसिंग से होकर निकल रही हैं। ऐसे में काफी गांव रूट से छूट रहे हैं। यात्रियों को बस पकड़ने में दिक्कत न हो इसे देखते हुए डिपो की ओर से बदले गए रूट के तहत संचालित चारों बसों को दो स्टापेज देने को लेकर सर्वे कराया है। अरियारी व महामाई को चिह्नित भी कर लिया है।

बसों का रूट बदलने के चलते जहां यात्रियों की संख्या कम होने के साथ बसें राजस्व घाटे में गईं है। वहीं दिबियापुर का आधा हिस्सा व असेनी के आसपास के गांव इन बसों के रूट से कट गए है। ऐसे में इन क्षेत्रों के यात्रियों को बस सेवा के लिए ठहराव व्यवस्था दी जाएगी। निर्धारित समय पर चारों बसें अरियारी व महामाईं पहुंचेंगी। यहां पर 10 मिनट बसें खड़ी होंगी। तय समय पर यात्री पहुंचकर बस पकड़ सकेंगे। स्टापेज को लेकर अंतिम संस्तुति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन




-

कुछ ऐसा बदला है बसों का रूट

नहर पुल पर रोक से पहले चारों बसें दिबियापुर होते हुए बेला रोड से होकर निकलती थीं। वहीं नए रूट के तहत औरैया से रवाना हुई बस दिबियापुुर में फफूंद चौराहे से कन्हो रेलवे क्राॅसिंग होते हुए महामाईं होते हुए अरियारी से होकर बेला रोड पर जा रही हैं। ऐसे में असेनी व दिबियापुर का आधे हिस्से के यात्रियों को बस पकड़ने के लिए अरियारी जाना पड़ रहा है। जो कि पांच किमी दूर है।
-
स्टापेज को लेकर कराया जाएगा प्रचार-प्रसार

डिपो के वरिष्ठ लिपिक आरएन दुबे ने बताया कि इन बसों को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया गया है। दिबियापुर व असेनी क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। जिससे कि यात्रियों को आसानी से बसों के रूटों की जानकारी हो सके।
विज्ञापन




अरियारी व महामाईं में चार बसों को स्टापेज देने को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। 10-10 मिनट बसें यहां खड़ी होंगी। जिससे कि यात्री समय पर पहुंचकर बस पकड़ सकें। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें