फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बारिश में सड़कें हुईं जर्जर, हादसे का डर

विज्ञापन
कंचौसी के पुरवा महिपाल गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त अभियान की पोल बारिश में खुलती नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर से लेकर गांव तक की सड़कों की स्थिति नहीं सुधार सकी है। बारिश होते ही सड़कों की गिट्टी उखड़ गई तो कहीं गड्ढे हो गए। कुछ सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से तालाब बनी नजर आ रही है। ऐसे में इन पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से ही जिले की सड़कें चलने लायक नहीं रह गई है। कहीं डामर गायब हो गया है तो कहीं गिट्टी बाहर झांक रही है। सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में तो इन सड़कों से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। खासतौर पर गांव-कस्बों को जाने वाली सड़कों का तो और भी बुरा हाल है। पूरे जिले में सिर्फ हाईवे को छोड़ दिया जाए तो शायद ही ऐसी कोई सड़क होगी, जहां वाहन फर्राटा भरते हों।
बारिश के दिनों में इन जर्जर सड़कों का सफर और भी कष्टकारी हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कागजों में सड़क के नवीनीकरण और मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च कर रही है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक यादव ने बताया कि जिन सड़कों के खराब होने की जानकारी मिल रही है। वहां पर गिट्टी व राबिश डलवाई जा रही है। बारिश बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

भीखेपुर की सड़क बनी तालाब
अजीतमल क्षेत्र के भीखेपुर चौराहे से हाईवे जाने वाला मार्ग तालाबनुमा हो गया है। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। अक्सर लोग यहां से गुजरने पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए काफी समय से मांग उठती रही है।
कीचड़ व जलभराव से परेशान
सहार तिराहे की सड़क का भी हाल किसी तालाब से कम नहीं दिखता है। करीब चार सौ मीटर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है। सड़क के दोनों और कीचड़ होने से दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। सड़क पर भरे पानी की निकासी न होने से लोगों में आक्रोश है।
गांव की सड़कें बदहाल
कंचौसी क्षेत्र के पुरवा महिपाल, रेलवे स्टेशन रोड, किशोरा रोड, ढिकियापुर मार्ग के हालात बदतर हैं। कहीं पर ईंट उखड़ कर बाहर आ गई है तो कहीं पर गिट्टी। हालात यह है कि हल्की सी बारिश होने पर जलभराव हो रहा है। आसपास के गांवों को जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सहार तिराहे पर भरे पानी से गुजरती कार। संवाद- फोटो : AURAIYA

भीखेपुर चौराहे के पास सड़क पर भरे पानी गुजरता बाइक सवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें