फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकानों के बाहर सड़क तक कब्जा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चैराहा पर बेतरतीब ढंग से सजी दुकानों की वजह से दोपहर में फिर से जाम लग गया। जाम के दौरान बाइक सवार के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात दिलाने व कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भगत सिंह चौराहा पर यातायात पुलिस तैनात रहती है और अधिकारी भी चौराहे से होकर गुजरते हैं। फिर भी वह चौराहे के पास सजी दुकानों को बेहतर ढंग से लगवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को बेतरतीब ढ़ंग से ठेला लगाए दुकानदारों की वजह से दोपहर करीब तीन बजे जाम लग गया। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में ठंड के मौसम में पसीने छूट गए। जाम हल्का खुलने पर चार बजे रतनपुर निवासी सत्यपाल पुत्र गोरेलाल अपनी बाइक धीरे-धीरे कर निकल रहा था। तभी जाम में फंसा एक डीसीएम व ट्रक आमने-सामने आ गए। इससे सत्यपाल बाइक समेत दोनों बड़े वाहनों के बीच में आ गया। उसकी बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई।
लोगों ने चिल्लाकर ट्रक व डीसीएम को रुकवाया और बाइक निकाली। मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। यातायात प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि डीसीएम की चपेट में बाइक सवार आ गया था। उसे सकुशल निकाल लिया गया। युवक को कोई चोट नहीं आई। यातायात अब सुचारु रूप से चाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें