फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भूमि अधिग्रहण और जीएसटी के कारण लटका सड़क निर्माण

Mon, 23 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद से औरैया फोरलेन के बीच में पड़ने वाले तीन आबादी भाग आज भी बदहाल हैं। सड़क स्वीकृति के समय एस्टीमेट में आबादी भाग के भूमि अधिग्रहण और जीएसटी के लिए धनराशि का प्रावधान नहीं होने के कारण सड़क निर्माण में बजट रोड़ा बना हुआ है। विभाग कई बार संशोधित एस्टीमेट भेज चुका है। लेकिन अभी तक शासन से फंड नहीं मिला है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में औरैया से फफूंद तक 15.875 किलोमीटर लंबी सड़क को सीसी फोर लेन किए जाने का कार्य शुरू हुआ। इसके लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इसमें चार प्रतिशत वैट टैक्स भी शामिल था। 10 मीटर सड़क को 18 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन जब तक काम पूरा होने की कगार पर पहुंचता। तब तक देश में वैट की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लागू हो गई। इसके साथ ही एस्टीमेट बनाते समय औरैया समेत गांव देवरपुर एवं सरैया के आबादी भाग में सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण के लिए धन को एस्टीमेट में शामिल नहीं किया गया था। इसके चलते औरैया से फफूंद के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोर लेन सीसी बना दिया गया। लेकिन तीनों आबादी भागों में लगभग 875 मीटर हिस्से में अभी भी सड़क बनना बाकी है। आलम यह है कि यहां बरसात के समय जलभराव के कारण निकलना दूभर हो जाता है। जबकि अन्य दिनों में ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण राहगीर परेशान रहते हैं।





सड़क निर्माण के समय एस्टीमेट 112 करोड़ रुपये था। उस समय आबादी भाग में भूमि अधिग्रहण एवं जीएसटी के लिए आवश्यक धनराशि बजट में शामिल नहीं थी। आबादी भाग में भूमि अधिग्रहण एवं जीएसटी मिलाकर अब संशोधित एस्टीमेट 117 करोड़ रुपये का हो गया है। इसे शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही तीनों आबादी भागों में सड़क निर्माण कराया जाएगा। अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें