रुरूगंज (औरैया)। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सड़क के दोनों ओर झाड़ियां हैं। इससे 15 किलोमीटर इस मार्ग पर फुटपाथ गायब है। सड़क पर फैली झाड़ियों के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, झाड़ियों के कारण पहले भी कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश अग्निहोत्री का कहना है कि जल्द ही झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी।
ग्रामीण सरदार यादव ने बताया कि झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन लोग देख नहीं पाते है और दुर्घटना का शिकार होते हैं।
ग्रामीण अनिल शाक्य ने बताया कि रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन को साइड देने में राहगीर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
अखंड प्रताप सिंह सेंगर ने बताया जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते कई वर्षों से झाड़ियां नहीं साफ की गईं हैं।