फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायंटस ग्रुप ने रीता चंदेरिया को दिया अवार्ड फार एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के प्रमुख सामाजिक संगठन जायंट्स ग्रुप के महिलाओं के नए संगठन राइजिंग क्वींस दिबियापुर की अध्यक्ष रीता चंदेरिया को जायंटस ग्रुप ने अवार्ड फार एक्सीलेंस से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पिछले दिनों बरेली में आयोजित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 की दूसरी काउंसिल मीट में दिया गया।
विज्ञापन

रीता चंदेरिया दिबियापुर में कई प्रमुख सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेतीं हैं। इसके साथ ही किशोरियों को कई प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण भी देतीं हैं। पिछले दिनों जायंट्स ग्रुप के महिलाओं के नए संगठन राइजिंग क्वींस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पुरुषों के एक नए संगठन साइनिंग स्टार्स का भी उन्होंने गठन कराया है। फाउंडेशन की विश्व अध्यक्ष सायना ऐन सीजी ने विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, सेंट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्र्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी सदस्य डा.शिवराज सिंह यादव, डा.सुधा चौधरी की मौजूदगी में अवार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें