फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लाभार्थियों को दिए गए अधिकार पत्र व आवास की चाबी

Wed, 20 Dec 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भाजपा नेताओं ने ग्रामीण लाभार्थियों को योजनाओं के अधिकार पत्र व आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इस मौके पर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत पाता के प्राथमिक स्कूल में भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भाजपा की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकार पत्र व आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इसके अलावा फूटाताल बधुआ में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह राजावत, किसान मोर्चा के आशाराम राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, अन्य गांवों में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अधिकार पत्र, आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड आदि वितरित किए गए। साथ ही खेतों में ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा आदि का छिड़काव शुरू कराया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, योगेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें