फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरलोडिंग से बिजली कटौती की समस्या दूर करने को बन रहे दो नए फीडर

Wed, 20 Dec 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगली गर्मियों में दिबियापुर के उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए दिबियापुर में भगवतीगंज एवं ककराही बाजार के लिए दो नए फीडर बनाए जा रहे हैं। नए फीडरों के लिए खंभे गाड़कर बिजली लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिबियापुर कस्बे को तीन अलग-अलग फीडरों भगवतीगंज फीडर, ककराही बाजार फीडर एवं सैनिक नगर फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। दिबियापुर के मुख्य बाजार भगवतीगंज एवं ककराही बाजार क्षेत्र में संबंधित भगवतीगंज फीडर एवं ककराही बाजार फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। दोनों ही फीडरों पर उपभोक्ताओं की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। इसके कारण ओवरलोडिंग से होने वाली बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता जूझते नजर आते हैं। बिजली कर्मियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए ककराही बाजार एवं भगवतीगंज फीडरों को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कार्य योजना पर विभाग काम कर रहा है। असेनी स्थित सब स्टेशन पर दो अलग-अलग फीडर बनाए जाएंगे।



वर्जन

ककराही बाजार एवं भगवतीगंज फीडरों पर लगभग 300 एंपियर का लोड रहता है। ओवरलोडिंग की समस्या से निजात के लिए दो नए फीडर ककराही बाजार-2 और भगवतीगंज -2 बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दोनों फीडरों पर लोड आधा रह जाएगा। ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। -विजय सिंह, अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें