फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त फौजी की मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव रठा निवासी भूप सिंह (60) फौज से सेवानिवत्त थे। वह इटावा के कस्बा भरथना में मकान बनाकर रह रहे थे। कभी-कभी खेती देखने गांव आया करते थे। शुक्रवार को खेत में खड़ी फसल में सिंचाई के लिए पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे सिंचाई के दौरान मोटर में करंट उतरने से वह झुलस गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पास में काम कर रहे लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राम बालक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें