फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने में दो पर रिपोर्ट

Sat, 24 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र के भाईपुर में श्मशान व हडवार की जमीन पर पैमाइश के बाद कब्जेदारों ने जबरन पक्का निर्माण करवा दिया। मामले में लेखपाल ने दो नामजदों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम बिधूना लवगीत कौर के आदेश पर लेखपाल प्रमोद कुमार ने बिधूना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भाईपुर के गाटा संख्या 218 में 0.243 हेक्टेयर जमीन हडवार (मरे हुए जानवर फेंकने का स्थान) के नाम अंकित है। जिस पर गांव के टिल्लू ने अवैध कब्जा कर रखा था। वहीं, गाटा संख्या 19 में 0.486 हेक्टेयर श्मशान की जमीन पर मूलचंद्र ने कब्जा कर रखा था। जमीन की पैमाइश कर कब्जेदारों को कब्जा हटाने की चेतावनी देकर मामले की रिपोर्ट तहसीलदार व एसडीएम को भेजी गई थी। बावजूद इसके आरोपियों ने कब्जा छोड़ने की जगह पक्का निर्माण करवा दिया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें