कानपुर। नवाबगंज थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबगंज निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नाबालिग बेटी जुलाई 2025 से लापता है। उसे पड़ोसी दबाव बनाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि घर से 30 हजार रुपये और पांच लाख के गहने गायब हैं। आरोपियों पर ऑनलाइन 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया। नवाबगंज थाना प्रभारी केशवकुमार तिवारी ने बताया कि तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)