फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ससुर समेत छह पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा जिले की महिला ने ससुर समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भरेह थाना के खेरापुर पर्थरा निवासी संजना पत्नी स्व. पिंकू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। शादी से पहले ही पिता की मृत्यु हो गई थी। शादी के बाद से ही ससुर सरमन लाल, सास केशकली, देवर कुंवर सिंह, अमित, ननद शशि निवासी रूहेली दिबियापुर और मामा बाबू सिंह निवासी आल ब्लाॅक कुठौंद जिला जालौन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर आए दिन मारपीट करते रहते थे। मां गरीब होने के कारण मांग पूरी कर पाने में असमर्थ है।
कुछ समय पहले पति की दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। बताया कि ससुराल वाले उसे घर से निकालने में लग गए। छोटे-छोटे बच्चों की दुहाई देते हुए घर में रहने देने की मिन्नतें की, लेकिन ससुराल वाले प्रताड़ित करने पर आमादा रहे। यह देख मां मुझे अपने साथ मायके ले आई। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि सभी नामजदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के अलावा अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें