फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः रजबहा में बंधा लगाकर पानी रोकने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। रजबहा में बांध लगाकर पानी रोकने पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ जेई ने ऐरवाकटरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा क्षेत्र के शेखुपुर, रम्पुरा व बरौनकलां क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने इटावा प्रखंड निचली गंग नहर के रजबहा गंगसी पर बंधा लगाकर पानी रोकने की शिकायत की थी। शिकायत पर इटावा निचली गंग नहर के अनुभाग ऐरवाकटरा के जेई अखिलेश कुमार सागर ने स्थलीय निरीक्षण किया तो रजबहा के किमी संख्या 57 नगला कहारन पुल के सामने शेखुपुर में ध्यान सिंह व सियाराम, रजबहा के किमी संख्या 59 बरौनकलां के चिरैयापुर में जगदीश व गीतम सिंह, रजबहा के किमी संख्या 60 रम्पुरा में स्कूल के पास ग्रीशचंद्र बंधा लगाकर पानी रोके मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के भी बंधा लगाने की बात भी सामने आई। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि बंधा लगाने से टेल तक रजबहा का पानी नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। इस संबंध में पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ ऐरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि जेई अखिलेश कुमार सागर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें