औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बडोदरा के आजवा रोड निवासी शिव प्रसाद दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह 17 अक्तूबर को अपने पुत्र अंकित के साथ एक मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। दोपहर तीन बजे गोविंद नगर निवासी नेहा, ममता व कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पैरवी के दौरान कोर्ट से निकले उनके रिश्तेदार सतीश त्रिपाठी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नेहा, ममता और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना में दिबियापुर निवासी सुनील कुमार ने अभि यादव, अंकित, प्रांशू, जैतापुर निवासी विशनू बाथम और अजीतमल के अजुआपुर निवासी अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया कि वह एक कंपनी में टीम लीडर हैं। उनका जूनियर कर्मचारी अंकित दीक्षित चार दिन पहले आफिस नहीं आया। कंपनी के दो बैग उसके पास रखे थे। पूछने पर अंकित ने फोन पर गाली-गलौज की। 16 अक्तूबर को अपने साथियों के साथ कार्यालय में आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
-