औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से एडीएम कोर्ट ने जुर्माना अदा न करने पर 29 खाद्य कारोबारियों के खिलाफ आरसी जारी की है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि पूर्व में 29 खाद्य कारोबारियों के सैंपलों की लैब से फेल रिपोर्ट आने पर एडीएम कोर्ट से उन पर जुर्माना लगाया गया था। जिसको जमा न करने पर वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। जीके दुबे ने बताया कि इन 29 खाद्य कारोबारियों में अरुण कुमार, अशोक कुमार, अवनीश कुमार, मनोज सोनी पर दस-दस हजार रुपये, रामशंकर गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, उत्तम कुमार, दिनेश कुशवाहा, शाहिद खां, लईक राने, विनोद कुमार, आनंद कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र शर्मा व सीपू शर्मा, श्रीनिवास, अखिलेश कुमार, बलराम यादव, कुलदीप पोरवाल, राजारमन सिंह, राजेश चंद्र तिवारी, श्रीकृष्ण, नीतेश कुमार के खिलाफ एक-एक लाख रुपये जुर्माना किया गया था। इसके अलावा अमित गुप्ता, गोरेलाल पाल को पचास-पचास हजार रुपये, भारत सिंह, सौरभ गौतम, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार के खिलाफ पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की आरसी जारी की गई है। अभिहित अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि सभी कारोबारियों को आरसी जारी कर दी गई हैं। तहसील के माध्यम से उसकी वसूली कराई जाएगी।