फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्रैकर्स शो के साथ होगा रावण का पुतला दहन

Sun, 28 Sep 2025 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 27 एयूआरपी 35 नुमांइश मैदान पर तैयार किए जाते पुतले। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के नुमाइश मैदान पर दो अक्तूबर को इस बार 50 फीट का ऊंचा रावण का पुतला दहन होगा। साथ ही कुंभकर्ण व मेघनाथ के भी पुतले जलाए जाएंगे। इस दौरान आकाश में आतिशबाजी शो भी छूटेगी। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। नुमाइश मैदान पानी की टंकी के पास मेला ग्राउंड पर आयोजित होने वाले मेले में दुकानदारों को निशुल्क जगह दी जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि पारंपरिक तरीके से इस बार भी दशहरे पर दो अक्तूबर को नुमाइश मैदान पर मेले का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद रामलीला मंच पर राम रावण युद्ध लीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले कानपुर में तैयार किए जा रहे हैं। मेले में दुकानदारों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निशुल्क जगह आवंटित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें