औरैया। नुमाइश मैदान में चल रही प्रदर्शनी में बच्चों के लिए रेंजर झूला लगाया गया है। इसके अलावा घरेलू सामान की दुकानों पर लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
औरैया प्रदर्शनी में टोरा-टोरा, ड्रैगन, इलेक्ट्रिक कार, आसमानी झूला, बच्चों वाली ट्रेन आदि झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पहली बार बच्चों के लिए रेंजर झूला भी लाया गया है। मंगलवार से इस झूले का लुत्फ बच्चे उठा सकेंगे। प्रदर्शनी में घरेलू सामान, क्राकरी आदि की दुकानें भी सजीं हैं। इन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।