अजीतमल। ब्लॉक क्षेत्र में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के सम्मान में ग्राम पंचायत सचिव व प्रधानों के नेतृव में रैली व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शहीदों को नमन करते हुए भ्रमण किया। रैली बाबरपुर कस्बे में फफूंद रोड पर स्थित त्रिवेदी गेस्ट हॉउस से बैंडबाजे के साथ शुरू हुई। जिसमें प्रधान, रोजगार सेवक व पंचायत सहायक शामिल हुए। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये ब्लॉक परिसर में खत्म हुई। जिसके बाद शहीदों के सम्मान में ब्लॉक परिसर में सभा कर वीर शहीदों को नमन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बीडीओ अतुल यादव, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कटियार, अतुल प्रताप सिंह, रवि यादव, अनुज कुमार, मंजू, गवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)