अजीतमल। जनता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आदमपुर गांव एवं प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में साफ-सफाई को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ गांव के प्रधान अनिल कुमार राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अधिकारी डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रियमवदा, सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार, शिक्षा मित्र विमलेश कुमार, सरोज कुमारी, वर्मी कंपोस्ट विशेषज्ञ महेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद