औरैया। सोमवार सुबह हुई बारिश और पछुआ हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में हवाएं 11 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और रात में सात से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 68 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पांच मई तक तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को मौसम में ठंडक रही।