औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेलरूट के कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग से जल्दबाजी में निकलने से ट्रक की टक्कर से बूम टूट गया। जिससे सिग्नल रेड हो गया। जिससे इटावा की तरफ से कानपुर जा रही मालगाड़ी करीब 15 मिनट खड़ी रही। उसके पीछे एक्सप्रेस ट्रेन भी रुक गईं। गेटमेन की सूचना पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ और स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने इमर्जेंसी बूम लगवाकर ट्रेन को रवाना किया। बूम तोड़ने की खबर रेलवे सुरक्षा बल को दे दी गई। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रैक क्लियर कर दिया गया। (संवाद)