फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डेढ़ घंटे रेलवे फाटक रहा खराब, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो-39- क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लगा भीषण जाम।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर शनिवार दोपहर फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे डेढ़ घंटे तक दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गेटमैन ने दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर गेट खोला था। पांच मिनट बाद 1 बजकर 35 मिनट पर गेट बंद करने की कोशिश की गई। परंतु तकनीकी खराबी के कारण फाटक बंद नहीं हो सका। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर गेट को बंद कराया। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू किया और एक तरफ के फाटक को बदलकर नया लगाया। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर फाटक खुल सका। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों के निकलने से जाम लगा रहा। आरपीएफ और थाना पुलिस ने लगभग साढ़े तीन बजे काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें