फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खनन में कटी रेलटेल की केबल, अछल्दा-पाता में वाई-फाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के हरनारायनपुर गांव के पास फ्लाईओवर के नजदीक शुक्रवार तड़के मिट्टी खनन के दौरान रेलटेल कॉरपोरेशन की इंटरनेट केबल कट गई। इससे अछल्दा और पाता कस्बे में रेलटेल की वाईफाई सेवा ठप हो गई। हालांकि, रेलवे परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे के खंभा नंबर 1120/22 के पास बाउंड्रीवॉल के बाहर जेसीबी से मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे दबी रेलटेल की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इंटरनेट सेवा बाधित होने की सूचना पर रेलटेल के टेक्नीशियन अनीत कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद केबल की मरम्मत कर उसे दोबारा मिट्टी में दबाया गया। इसके बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो सकी। टेक्नीशियन ने मामले की जानकारी आरपीएफ दिबियापुर को दी। आरपीएफ प्रभारी एनके यादव ने बताया कि खोदाई रेलवे की बाउंड्री के बाहर हुई है। मामला उनके अधिकार क्षेत्र से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें