फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृंदावन की रंग-बिरंगी पोशाक से सजेंगे राधा कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की आवश्यक बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर, लुहियापुर में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व उसके उपरांत छठी महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। 10 सितंबर को धूमधाम से आयोजन किए जाने पर सहमति बनी। जिसमें वृंदावन से मंगाई गई पोशाक में राधा कृष्ण की आकर्षक पोशाक में बांके बिहारी की झांकी देखने को मिलेगी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि वृंदावन से मंगाई गई राधा कृष्ण की पोशाक विभिन्न प्रकार के मोतियों व कौड़ियों से जड़ी हुई है। बताया कि कार्यक्रम में महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की सदस्यों द्वारा भजन-संकीर्तन व बरसाने के कलाकारों द्वारा नृत्य व विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरवार व एकता गुप्ता को बनाया गया है। बैठक में संस्थापक सेवानिवृत शिक्षक कैलाश नाथ गुप्ता, मंदिर के पुजारी सत्य नारायण दीक्षित, मंत्री आशीष पोरवाल, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, विमल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, डेविड, अर्पित गुप्ता, संस्कार अग्रवाल व सतीश पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें