फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस पर पथराव कर आक्रोशित लोगों ने फूंकी जीप, एक घंटे तक चला बवाल, घरों में दुबके लोग

Mon, 26 Sep 2022 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अछल्दा (औरैया)

सार

छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। रात साढ़े सात बजे के करीब शव को रखने के लिए मौके पर ही ताबूत मंगवा लिया गया।
विज्ञापन
अछल्दा में सोमवार रात बवाल का दृश्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलित छात्र निखित की मौत के बाद सड़क जाम किए लोगों ने देर रात आठ बजे पुलिस पर पथराव कर जीप में आग लगा दी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव देख पुलिस मौके से भाग गई। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात एसपी व डीएम भी मौके पर जा पहुंचे।

विज्ञापन


छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। रात साढ़े सात बजे के करीब शव को रखने के लिए मौके पर ही ताबूत मंगवा लिया गया। ताबूत आते ही कुछ पुलिस अधिकारी भीम आर्मी और परिजनों से उखड़ गए। इसी को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई।

कुछ पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की बात कह दी। इसी से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव देख वहां मौजूद कई थानों की फोर्स व अधिकारी भाग निकले। वाहनों को भी हटाया जाने लगा। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच एक जीप के न हट पाने पर आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। रात नौ बजे के करीब आईजी प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम भी मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे कस्बे में रूट मार्च किया।

भीम आर्मी प्रमुख के आने की चर्चा से खूफिया सक्रिय

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण के आने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता देर रात तक सड़क जाम किए रहे। इधर पुलिस विभाग ने खूफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। चर्चा रही कि वह अपने कुछ साथियों के साथ उन्नाव से बाइक से अछल्दा पहुंच रहे हैं। हालांकि देर रात तक वह नहीं पहुंचे थे।

हरीगंज बाजार में दहशत में रहे लोग

पथराव और आगजनी के बाद हरीगंज मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। जो दुकानें खुली थी उनमें भी लोग शटर गिरा कर भाग निकले। इस बीच कुछ पुलिस कर्मी घरों से सबमर्सिबल चालू कर जीप में लगी आग बुझाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। करीब आधे घंटे बाद दोबारा से पुलिस फोर्स, पीएसी और अधिकारियों के पहुंचने पर जीप की आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें