अजीतमल (औरैया)। तहसील में अधिवक्ता गुरुवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसडीएम कोर्ट के 14 तथा तहसीलदार कोर्ट के 38 वाद प्रभावित हुए हैं। वहीं बुधवार को एसडीएम कोर्ट के 44 तथा तहसीलदार कोर्ट के 44 बाद प्रभावित हुए थे। दो दिनों में 140 वादकारों एवं काश्तकारों को लौटना पड़ा। एसडीएम रमापति ने बताया कि कोर्ट में तालाबों के चौदह वादों पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा कार्य न करने के चलते तारीख दे दी गई है। वहीं, बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी थी।