फोटो -4- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते सपाई। स्रोत:पार्टी
औरैया। रविवार को सपा कार्यालय और लोधी महासभा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई। शोभा यात्रा और गोष्ठी आयोजित की गई। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं संग रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। गौतम ने कहा, रानी अवंतीबाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष किया। पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने उनके त्याग को प्रेरणा बताया। लोधी महासभा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह और पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता भी थे। लाखन सिंह ने बताया, 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश में जन्मीं रानी अवंतीबाई ने रामगढ़ रियासत संभाली। उन्होंने जनता को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया। इंडियन ऑयल तिराह पर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण हुआ।
फोटो -4- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते सपाई। स्रोत:पार्टी