फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 से 22 जून के बीच जारी होगी तबादला सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय बाद एक जिले से दूसरे जिले में (अंतरजनपदीय) स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून की मध्यरात्रि तक होगा। आवेदन एनआईसी की तरफ से विकसित पोर्टल पर करना होगा। तबादला सूची 19 से 22 जून के बीच जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकाओं के अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ से लिए जा रहे है जो 14 जून तक लिए जाएंगे। इसमें अधिकतम सात जिलों का विकल्प दिया जाएगा। कम से कम एक विकल्प देना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है। आवेदन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से विकसित पोर्टल पर किया जाएगा। परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से इस बारे में विस्तृत समय सारिणी जारी की गई है। आवेदन के बाद अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक किए जाने की प्रक्रिया 18 जून की तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 19 से 22 जून तक एनआईसी की ओर से तबादले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें