फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से सड़कों पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर में दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे तख्त व अन्य सामान लगा लेने से सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। जिससे नगर की सड़कों पर कई-कई घंटे जाम लगा रहता। इससे राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है। नगर के कई स्कूलों की एक साथ छुटटी होने से बसों की भरमार हो जाती। मंगलवार को नगर के फीडर रोड, अछल्दा रोड लोहामंडी में लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। जिसमें कई स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों के रिक्शा भी फंसे रहे। मंगलवार को बिधूना का बड़ा बाजार होने के कारण नगर में अधिक भीड़ रहती है। दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे तख्त, बेंच पर दुकान का सामान लगाकर सड़कों व फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया है। जिससे सड़कें सकरी हो गई हैं। फीडर रोड, लोहामंड़ी, दुर्गा मंदिर चौराहे पर प्रतिदिन कई-कई घंटे जाम लगा रहता है। कई स्कूलों की एक साथ छुट्टी होने के कारण आए दिन कई बसोें के एक साथ निकलने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मंगलवार को भी लगे जाम को खुलने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें