फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भट्टा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जनपद ईंट निर्माता समिति के बैनर तले भट्टा व्यापारियों ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भट्टा व्यापारियों का नाजायज उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।
शहर के कानपुर रोड स्थित जेके होटल में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता को समिति के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भट्टा व्यापारियों ने पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भट्टा व्यवसाय वर्तमान समय में समस्याओं से जूझ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी व मजदूर नाजायज उत्पीड़न कर रहे हैं। इस समस्या का निस्तारण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भट्टा व्यवसायियों के सम्मान को सुरक्षित रखा जाएगा। बेवजह उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शासन तक व्यापारियों की बात रखी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, टिंमू चोपड़ा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सतीश चंद्र पोरवाल, रवींद्र सिंह तोमर, ग्रीस तिवारी, सुरेंद्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें