ककोर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मध्याह्न भोजन योजना के कनवर्जन कास्ट व रसोइयों के मानदेय को समय से भेजे जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कनवर्जन कास्ट की विद्यालय बार सूची भी प्रेषित करने को कहा। साथ ही बीएसए को जिले की अन्य शिक्षा संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला महामंत्री योगेश यादव, जिला महामंत्री संगठन प्रकाश चंद्र गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार, जिला संरक्षक डॉ. रामचंद्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे। संवाद