फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रधानाध्यापक पर लगाया एमडीएम का राशन बेचने का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिहारी के प्रधानाध्यापक पर ग्राम प्रधान नियामतपुर बिहारी ने एमडीएम में घोटाला करने व परिसर के हरे पेड़ों को कटवाने का आरोप लगा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी की ग्राम प्रधान प्रीती कुमारी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि कि उन्हें प्रधान निर्वाचित हुए ढाई वर्ष हो गया है। उनकी पंचायत के गांव बिहारी के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें एमडीएम के खाते में सह खातेदार नहीं बनाया गया और फर्जी तरीके से धन आहरण किया जा रहा है। एमडीएम राशन को भी डीलर के यहां से इकट्ठा लाकर स्कूल में नहीं रखा जाता है। दो गैस कनेक्शन होने के बाबजूद भी भोजन चूल्हे पर बनाया जाता है। जिसके लिए विद्यालय में खडे हरे पेड़ों से लकड़ी काटकर पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है। विद्यालय में जुलाई अगस्त से सितंबर तक 30 क्विंटल 92 किलो राशन जिसमें 10 क्विंटल 31 किलो गेहूं व 20 क्विंटल 61 किलो चावल आया था। प्रधानाध्यापक ने बुधवार तक तीन क्विंटल 12 किलो चावल और एक क्विंटल 56 किलो गेहूं उठाया है। बांकी राशन डीलर के यहां ही रखा था। उन्हें ग्रामीणसें ने जानकारी दी थी की पिछले समय में बचा 22 बोरी राशन प्रधानाध्यापक ने रास्ते में ही बेंच दिया। इस माह आए राशन को भी डीलर के यहां से ही बेंचने की तैयारी थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर राशन नहीं बेंचा गया है। प्रधान ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें