फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सब्जियों के दाम चढ़े, भिंड़ी, परवल, करेला 100 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। गर्मी शुरू होते ही सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। आम दिनों में बिकने वाली सब्जियों के दाम में दो गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 दिनों के भाव पर नजर डालें तो कुछ सब्जियों को छोड़कर शेष के दाम आसमान छू रहे हैं।
बाजार में भिंडी, परवल, करेला और नींबू तो आम आदमी के पकड़ से बाहर हैं। सब्जियां थाली से दूर होती जा रही हैं। भिंडी, परवल, करेला के दाम 70 से 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। महंगाई की मार सबसे अधिक नींबू पर दिख रही है। बाजार में खुदरा दाम छह से आठ रुपये प्रति पीस है। दुकानदार भी नींबू खरीदने से घबरा रहे हैं। गिने चुने ठेले पर नींबू दिखाई दे रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के व्यापारी मुहम्मद सानू का कहना है कि नीबू की आवक अभी कम है इसके चलते भाव में तेजी है जो व्यापारी पहले मंडी से अधिक सब्जी खरीदते थे। वह अभी कम खरीद रहे हैं। खासकर ऐसी सब्जी जो महंगी हैं। उन्हें तो केवल नाम के लिए दुकानों पर रख रहे हैं। धनिया और मिर्ची की कीमतों में कमी आई है।

सब्जियों के दामों (प्रति किलोग्राम) पर एक नजर
सब्जी

वर्तमान दाम

पहले दाम
टमाटर

40 से 50

25 से 30
धनिया
50 रुपये
30 रुपये
मिर्च

90 रुपये

70 रुपये
आलू

20 से 25
15 से 20
परवल
80 से 100
70 से 80
नींबू

150 से 160
120 से 130
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें