दिबियापुर (औरैया)। दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना महिला के ससुरालीजनों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने पति समेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के विकास कुंज निवासी कामिनी पुत्री ज्ञान स्वरूप गौतम ने पुलिस को बताया कि 24 जून को पति राजकिशोर, ससुर शिवराम, देवर रिंकू निवासीगण रुरुगंज, बिधूना, ननद अर्चना, ननदोई हितेंद्र व एक युवती मायके आए।
दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि पिटाई के दौरान आरोपी उसके कान के बाले, गले की चैन, दो अंगूठियां व मोबाइल छीन ले गए। बेटे शोभित को की हत्या की धमकी दी।
थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।