फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर दबाया गला

Sun, 28 Dec 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुभानपुर निवासी मनोज यादव शराब का लती बताया जाता है। उसकी इन आदतों की वजह से पत्नी संगीता से आए दिन विवाद होता था। शनिवार शाम लगभग 5 बजे मनोज शराब पीकर घर आया। संगीता ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच गुस्साए मनोज ने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।  इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी के बेदम होते ही मनोज मौके से भाग निकला। तब तक उसके परिवार के लोग कमरे में आए तो देखा संगीता की मौत हो चुकी है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल ने पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा। मृतका के बाबा ने मनोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें