फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह-छह महीने के लिए चुने गए अध्यक्ष

Thu, 01 Feb 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमेन परेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित दोनों अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सेंगर, गोविंद दीक्षित के अलावा महामंत्री आमोद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नगेंद्र तिवारी, मंत्री राहुल सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक बृजेश कुमार सविता को शपथ दिलाई। इस दौरान सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में संंदीप सक्सेना, शैलेंद्र प्रजापति सहित अन्य सभी पदाधिकारी भी शामिल रहे।
बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अजीतमल पहली एसोसिएशन होगी, जिसमें दो अध्यक्ष छह-छह महीने के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल व बेंच (प्रशासन) का आपस में तालमेल में रहना बहुत ही आवश्यक है। जिससे तहसील में आने वाले वादकारियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के निराकरण के लिए हर समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीबीएस औरैया के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महामंत्री अरूण त्रिवेदी, डीबीए इटावा के अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे, एसडीएम रामऔतार वर्मा, तहसीलदार जीतेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें