फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तैयारियां पूरी, आज मंदिर में गूंजेंगे हर -हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आज से श्रावण मास शुरू होते ही शिवालयों में एक माह तक पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। खासकर बीहडांचल स्थित देवकली मंदिर पर भगवान महाकाल के दर्शन को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर भोर होते ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आने लगेंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। सुरक्षा को लेकर जहां महिला पुरुष पुलिस मंदिर में अंदर से लेकर बाहर तक मौजूद रहेगी। तो वहीं दो लाइनों के द्वारा महिला व पुरुष श्रद्धालुओं को अंदर भेजा जाएगा।
इसके लिए मंदिर गेट पर पुलिस की सख्त व्यवस्था रहेगी। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालकों के लिए मंदिर परिसर के बाहर जगह बनाई गई है। वहीं जालौन रोड से आने वाले वाहन चालकों के लिए मंदिर से लगभग आधा किलोमीटर पहले स्टैंड बनाया गया है। उससे आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। मंदिर परिसर में खानपान की दुकानों के अलावा दैनिक जरूरतों की दुकानें भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही कई तरह के झूले भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें