फोटो-02-लिफ्ट बनाने के लिए क्रेन से रखा जाता सामान। संवाद
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा का इंतजार जल्द खत्म होगा। प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर लिफ्ट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। दो फ्रेम का निर्माण पूरा हो चुका है, तीसरे फ्रेम के लिए सामग्री पहुंचाई जा रही है। तीसरा फ्रेम लगते ही लिफ्ट का स्ट्रक्चर पूरा हो जाएगा। अगले दो महीने में लिफ्ट को चालू करने का लक्ष्य है। नए साल में यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा का लाभ मिलना शुरू होगा। इससे दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से राहत मिलेगी। एसएसई सौरभ सिंह ने बताया कि रेलवे ब्लॉक न मिलने से काम में देरी हो रही है। पहले चरण में तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी, चौथी लिफ्ट भी अगली कार्य योजना में शामिल होगी। संवाद