फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में ईद उल अजहा का पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया। इससे पूर्व सुबह लोगों ने ईदगाह पहुंचकर अमन व चैन से नमाज अदा की। इसके पश्चात एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के कड़े इंतजाम रहे। वहीं ईद उल अजहा पर्व को लेकर साफ-सफाई की भी व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन

शहर स्थित जमालशाह में शहर काजी अब्दुल समद मियां चिश्ती ने नमाज अदा कराई। नमाजियों ने देश की सलामती व परिवार के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। इसके अलावा दारूल उलूम, खानपुर, दयालपुर स्थित ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इसके उपरांत ईदगाह के बाहर लगे शिविर में उपस्थित जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम, अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से हाथ मिलाकर व गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर, सुरक्षा को लेकर सुबह से ही पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। फायर ब्रिगेड का दस्ता भी जमालशाह के बाहर तैनात रहा।
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को ईदुल अजहा का पर्व नगर में बड़े ही सादगी व खुशी के साथ मनाया गया। मौसम खराब होने के बावजूद भी ईदगाह के रास्तों पर नमाजियों की भीड़ नजर आई। फफूंद नगर की बाईपास स्थित मुख्य ईदगाह में सैयद नवाज अख्तर चिश्ती ने सुबह सवा सात बजे, मक्का मस्जिद बाबा का पुरवा में मौलाना अदील ने और जामा मस्जिद आस्ताना आलिया में क़ारी सैयद मन्जर्ा चिश्ती ने सवा आठ बजे ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने दुआ के लिए हाथ उठाकर मुल्क की सलामती व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी। ईदगाह के रास्ते पर समाजवादी पार्टी के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव समर्थकों के साथ पहुंचे और नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत की ओर से ईदगाह के रास्तों पर कलई डलवाकर साफ -सफाई का विशेष ख्याल रखा गया तो वहीं ईद की नमाज के दौरान ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का सख्त पहरा रहा। चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने भी लोगों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार नगर समेत क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। नगर व क्षेत्र स्थित ईदगाहों पर मुस्लिम भाइयों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल बधाई दी। नगर में चंदरपुर रोड स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नवाज हाफिज व कारी रिजवान अहमद द्वारा नवाज अदा कराई गई।
ईदगाह नगर समेत क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर नवाज अदा की। कुदरकोट, एरवाकटरा, उमरैन, पुर्वा मके, रावतपुर्वा, सबहद, रूरूगंज, बेला आदि में भी मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। अधिकारियों द्वारा नवाज के दौरान सर्तकता बरती गई। ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई। इस मौके पर बिधूना क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार जीतेश वर्मा, कोतवाल ललित कुमार, श्रीकेश भारती समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
अटसू प्रतिनिधि के अनुसारकस्बे में ईद उल अजहा पर्व पर ईदगाह स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के तमाम बच्चों समेत बुजुर्गों ने नमाज को पूरे सजदे के साथ अदा किया। ईदगाह पेश इमाम में हाजी मौलाना अब्दुल करीम ने नमाज अदा कराई। बाद नमाज खुतवा सुनाया। इससे पहले उन्होंने तकरीर में फरमाया कि नमाज पढ़ने के बाद दुआ करने पर अल्लाह हम बंदों की हर दुआ कबूल करता है। दाउद अख्तर, राजे अली, शौकत अली, असलम भी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिले के सहार, रुरुगंज, अजीतमल, दिबियापुर, अछल्दा, अयाना समेत अन्य क्षेत्रों में ईद उल अजहा के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानियों का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें