फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गीतों की गायन प्रतियोगिता में प्रद्युम्न कुमार अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा राष्ट्रीय गीतों की गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। गायन प्रतियोगिता में प्रद्युम्न कुमार ने प्रथम, अंजली शुक्ला ने द्वितीय तथा बाल सुभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य इकरार अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय गीतों को गुनगुनाते हुए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर आजादी दिलाई है। बीएड विभाग के प्रभारी डॉ. गजेंद्र यादव ने बताया कि आज पोस्टर प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन होगा। 13 अगस्त को दिबियापुर नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. महेंद्र तिवारी, डॉ. शोभारानी गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, नंदन पांडेय, संदीप ओमर, डॉ. विनीत त्रिपाठी, अनुज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें