फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिवैंप योजना में 37 हजार पोल पर खिंचेंगी बिजली की लाइनें

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 17- कार्यदायी संस्था लूमिनो के बिजली के सामान का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी/एसडीओ सदर डिवीजन महेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
औरैया। जिले के लोगों जल्द ही बिजली के फाल्ट और जर्जर तार, खंभों से निजात मिलेगी। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिवैंप योजना के तहत काम किया जाना है। पहले चरण में विभाग 132 करोड़ से 37 हजार पोल पर 2250 किलोमीटर केबिल खींच कर लाइन बदलने का काम करेगा। कार्यदायी संस्था ने सभी सामान जुटा लिया हैं। एक सप्ताह काम धरातल पर दिखने लगेगा।
बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए रिवैंप योजना के तहत जिले के सभी क्षेत्रों का सर्वे किया गया था। इसके बाद ही विभाग ने 132 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा। शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। बिजली के तार, खंभे बदलने व नई लाइन बिछाए जाने के साथ अन्य कामों के लिए कलकत्ता की लूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संस्था पिछले डेढ़ माह से जिले में जर्जर बिजली लाइन, ओवरलोड लाइन, ट्रांसफार्मर, फीडर की स्थिति का निरीक्षण कर उसकी रुपरेखा तैयार करने में लगी हुई थी। अब जाकर इस काम भी पूरा कर लिया गया है।
पहले फेज में जिले भर में 37 हजार पोल लगाए जाएंगे। इसमें पुराने टूटे पोल हटाने, नए पोल लगाना, जरूरत के अनुसार डबल पोल की लाइन बनाई जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में बिजली के तार नहीं हैं, वहां पर नई लाइन खींच कर लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिले भर में 19 सौ किलोमीटर एलटी लाइन खींची जानी है। साढ़े तीन सौ किलोमीटर एचटी लाइन भी बनाई जाएगी।

फाल्ट से मिलेगी निजात, हादसे भी होंगे कम रिवैंप योजना के तहत जर्जर लाइन बदलने के साथ नई एबीसी लाइन खींची जानी है। इससे लोगों को फाल्ट व हादसे से निजात मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि जर्जर तार व खंभे टूटने की वजह से कई दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है। जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी जर्जर लाइनों से आपूर्ति हो रही है। वहीं तार के टूटने से आगजनी की घटनाएं भी होती थी। इधर एबीसी बंच केबिल पड़ने से इसमें भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार -
रिवैम्ड योजना से जिले भर की खस्ताहाल बिजली व्यवस्था को दूर किया जाएगा। ओवरलोड फीडरों का लोड भी विभाजित किया जाएगा। इसके साथ ही एलटी व एचटी लाइनें भी बिछाई जाएंगी। कार्यदायी संस्था लूमिनो इंडस्ट्रीज की ओर से सारा जरूरी सामान जुटा लिया गया है। एक सप्ताह में काम शुरू करा लिया जाएगा। महेंद्र कुमार एसडीओ सदर/नोडल अधिकारी रिवैम्ड सदर डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें