दिबियापुर। पोस्टल यूनियन के बैनर तले उप डाकघर दिबियापुर के अभिकर्ताओं ने मांगों के लिए हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। पूरे दिन काम बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार को अभिकर्ताओं ने मांग की कि डाकघर की समस्त योजनाओं को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में सम्मिलित करके अभिकर्ताओं के व्यवसाय को खत्म करने की कोशिश है। सर्वर की समस्या का समाधान हो।
डाकघर में कर्मचारियों की संख्या आवश्यकता के अनुरूप हो, ताकि समय से उपभोक्ताओं के काम पूरे हो सकें। अभिकर्ताओं के कमीशन में वृद्धि और डाकघर की प्रत्येक बचत योजना पीपीएफ, एसएसए, एससीएसएस आदि अभिकर्ताओं के माध्यम से हो। पुलिस सत्यापन के नाम पर होने वाले शोषण से निजात मिले।
इस दौरान ममता पांडेय, संजय कुमार गुप्ता, नीलम पोरवाल, अजय गुप्ता, गायत्री देवी, रामनारायण, अंजुम तिवारी, पूनम पांडेय, रीता दीक्षित, रेखारानी, कमलेश रानी, राधा बाथम, निधि, ऋचा त्रिपाठी, विवेक कुमार, वर्षा पोरवाल, शशि पोरवाल, अनुराग पोरवाल आदि मौजूद रहे।