फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई हैंगिंग, पुलिस को नहीं मिली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयानगर बीसलपुर में गोविंद बंजारा का परिवार रहता है। इसकी तीन महीने पहले सिकंदरा से शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम को सविता (20) पत्नी गोविंद बंजारा ने घर के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

परिजनों ने जब देखा तो उसे उतारकर किसी निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके चलते परिजन शव को घर में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई।
मायके पक्ष के लोगों की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार ने बताया कि महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें