फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही का किसी मामले के निपटारे को लेकर लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। एक युवक की ओर से इस मसले में एसपी से शिकायती भी की गई। मामले को संज्ञान लेकर एसपी ने पुलिस कर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित की है।
कुदरकोट थाना में तैनात सिपाही रमन शर्मा व किसी फरियादी से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया गया आरक्षी मामले के निपटारे के लिए रुपये लेनदेन की सांठगांठ करता हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक युवक की ओर से एसपी चारु निगम से शिकायत भी की गई। जिसका संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि आरक्षी रमन शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी से आख्या मांगी गई है। जिसके बाद विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें