फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हरे पेड़ों की कटाई पुलिस ने रुकवाई

Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ग्राम समाज की जमीन पर खड़े हरे पेड़ों को कटवाए जाने की सूचना पर शनिवार शाम थाना पुलिस गांव वैसोली पहुंची। जहां जांच पड़ताल करते हुए पेड़ों की कटाई रुकवाई गई। वहीं पेड़ों को काट रहे लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

कस्बा के हरीगंज बाजार के रेलवे लाइन किनारे स्थित तालाब किनारे पड़ी खाली जमीन ग्राम सभा वैसोली के अन्तर्गत आती है। जमीन किनारे करीब आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ खड़े हैं। क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र कुमार के पास ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर कट हरे पेड़ के बारे में जानकारी दी। लेखपाल की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सुरेश कुमार व उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने मौके पर पहुंचकर कट रहे हरे पेड़ों को रुकवाया।
बताया जाता है कि कुछ माह पहले अमृत सरोवर के लिए तालाब की पैमाइश हुई थी। जिसके दायरे में ये पेड़ आते हैं। वहीं लेखपाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कटाई रुकवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें