औरैया। विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में नामजद महिला की पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में पीड़िता ने 23 जून को छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गिरेंद्र को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 23 जून को एक महिला ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसमें बताया था कि पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। पति के घर से बाहर जाते ही आरोपी आए दिन फब्तियां कसता था। शिकायत करने पर धमकी देता था। एक माह पूर्व भी आरोपी ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।
इस बात की शिकायत जब उसने आरोपी की मां बटन देवी से शिकायत की तो वह झगड़े पर अमादा हो गई। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी गिरेंद्र को पुलिस ने जरूहौलिया के पास स्थित स्कूल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।