फोटो-39- श्रद्धांजलि देते एसपी। स्रोत:पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
औरैया। शहर स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र व समाज की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। एसपी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, शौर्य और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट निष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस दौरान सीओ सिटी अभितेश सिंह, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, सीओ यातायात मनोज कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे। (संवाद)