फोटो-07एयूआरपी-36 ऐरवाकटरा थाने में बंधी भैंस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा (औरैया)। इटावा के ऊसराहार थाने की पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भैंसों से लदे डीसीएम का पीछाकर औरैया के ऐरवाकटरा थानाक्षेत्र के उमरैन में पकड़ लिय
चालक भाग निकला, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर एरवाकटरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
औरैया के बाबरपुर से एक डीसीएम 15 भैंस लादकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से उन्नाव जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर इटावा की पुलिस ने डीसीएम को कुदरैल के पास रुकने का इशारा किया। यह देख चालक ने डीसीएम भगा दिया।
पुलिस ने डीसीएम का पीछाकर ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास किसी तरह डीसीएम को पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान अजीतमल के सिद्वार्थनगर निवासी आसिफ और जमालपुर के अमन के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक डीसीएम में लदी 14 भैंसें जिंदा व एक मृत मिली। सभी जानवरों के पैर रस्सी से बंधे थे।
ऊसराहार थाने की पुलिस ने दोनों युवक को ऐरवाकटरा थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
साथ ही मौके से भागे चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।