फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मवेशियों से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार

Mon, 26 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार तड़के इटावा की तरफ से मवेशियों को भरकर कानपुर की तरफ जा रहे एक कंटेनर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक भाग निकला। तलाशी में कंटेनर के अंदर बंद 38 मवेशी बरामद कर पुलिस ने गोशालाओं में भिजवाए।
विज्ञापन


रविवार को इटावा की तरफ से राजस्थान के नंबर की एक कंटेनर में मवेशी भरकर ले जाए जाने की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस ने गल्ला मंडी व जालौन चौराहा पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच रात लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस को इटावा की तरफ से सूचना के मुताबिक राजस्थान नंबर का एक कंटेनर आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने कंटेनर रोकने का इशारा किया। अचानक से पुलिस को देख कंटेनर चला रहा चालक घबरा गया। उसने कंटेनर को तेज रफ्तार से निकालने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने आगे इंडियन ऑयल पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग लगवा दी।
पुलिस देख कंटेनर चालक इंडियन ऑयल के पास कंटेनर छोड़कर भाग गया। इसी बीच पीछा करते हुए वहां पहुंचे कोतवाल पंकज मिश्रा, ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया। जहां पुलिस ने कंटेनर खोलकर देखा तो उसके अंदर 38 मवेशी बुरी हालत में भरे हुए थे। इस पर पुलिस ने कंटेनर को देवकली चौकी पहुंचाया। वहां से लोडरों के माध्यम से मवेशियों को आसपास की गोशालाओं में भिजवाया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कंटेनर के अज्ञात चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें