पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम बीघेपुर के पास खेतों में बंबा के किनारे बल्लापुर निवासी शैलेश गुप्ता की समरसिर्बल पंप है। इसी पंप से पुलिस ने रविवार देर शाम छापा मारकर 70 लीटर शराब भरी केने बरामद करने के साथ ही एक कार, एक किलो यूरिया, 4 लीटर नेफ्ता सहित जगदीश पुत्र राम सनेही निवासी बीघेपुर व दिनेश सिंह पुत्र श्रीराम निवासी रामनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सुघर सिंह पुत्र रामसेवक निवासी बीघेपुर व शैलेश गुप्ता पुत्र विशुन नरायन निवासी बल्लापुर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।